शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में परिवार सहित शीश नवाने आए पंजाब के श्रद्धालु की मौत

By Ankita Published: 18 Oct 2023, 4:13 PM | Updated: 18 Oct 2023, 4:13 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाने आए एक पंजाब के श्रद्धालु की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान 53 वर्षीय हरिओम वर्मा पुत्र स्वर्गीय मदन लाल वर्मा निवासी खरड़, जिला मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हरिओम आज अपने परिवार के साथ शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान मंदिर परिसर में व्यक्ति की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद सीने में दर्द होने के बाद व्यक्ति बेहोश हो गया।

आनन फानन में परिजनों द्वारा व्यक्ति को सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने खबर की पुष्टि की है।

Tags: