Loading...

शटर तोड़ करियाना की दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, अंदर बैठे पांच लोगों को…

PRIYANKA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना

जिला ऊना के चिंतपूर्णी में एक तेज रफ्तार कार शटर को तोड़ती हुई करियाना की दुकान में जा घुसी। जिसके चलते गाड़ी में बैठे एक ही परिवार के पांच सदस्यों को हल्की चोटें आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दरअसल, कार में सवार परिवार होशियारपुर से एक शादी में जाने के बाद चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के लिए आया हुआ था।

अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने करियाना की दुकान में जा घुसी। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास लोगों ने जब गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त देखा तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक को भी इसकी सूचना दी।

इसके बाद लोगों ने कार सवार लोगों को गाड़ी से तुरंत बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वही, दुकान मालिक को 70,000 का नुक्सान हुआ है। हालांकि दुकान मालिक और कार मालिक के बीच समय पर समझौता हो गया है, जिसके चलते कोई केस दर्ज नहीं हुआ।