शट डाउन / जानें , 8 और 9 जनवरी को कहां रहेगा शटडाउन
Himachalnow / बिलासपुर
पेड़ों की छंटाई और लाइनों की मरम्मत के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटौती
बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल-II, रविंद्र चौधरी ने जानकारी दी है कि 8 और 9 जनवरी 2025 को रौड़ा क्षेत्र के सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में पेड़ों की छंटाई और बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और बताया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
यह आवश्यक कार्य बिजली आपूर्ति की सुरक्षा और निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।