Loading...

शमलाटी मझगाँव की छात्रा आँचल की दोहरी सफलता, गांव और स्कूल में खुशी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Jul 2025 • 1 Min Read

राजकीय माध्यमिक विद्यालय शमलाटी मझगाँव की होनहार छात्रा आँचल ने एक साथ दो उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसका चयन नवोदय विद्यालय के साथ-साथ राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना एनएमएमएस में भी हुआ है।

नाहन

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, नाहन नवोदय में होगा दाखिला
पच्छाद उपमंडल के शिक्षा खंड सराहां स्थित विद्यालय की छात्रा आँचल ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 को उत्तीर्ण कर नवम कक्षा में नाहन स्थित नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाया है। यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और विद्यालय के मार्गदर्शन का परिणाम है।

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) में भी पाई सफलता
आँचल ने केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा भी पास की है। इसके अंतर्गत उसे प्रति माह ₹1000 की सहायता दी जाएगी, जिससे वह वर्ष भर में ₹12,000 की आर्थिक मदद प्राप्त करेगी। यह छात्रवृत्ति उसकी आगे की पढ़ाई के लिए सहायक साबित होगी।

विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बना प्रेरणा का स्रोत
विद्यालय के मुख्य शिक्षक संजय अत्री ने बताया कि आँचल मेहनती और होनहार छात्रा रही है। वर्ष 2025 में इस स्कूल के दो छात्रों ने एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो स्कूल की शिक्षण गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है। पूर्व वर्षों में भी विद्यालय के कई छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हो चुका है।

एसएमसी कमेटी ने दी बधाई, आँचल बनी प्रेरणा
विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) ने आँचल को उसकी इस दोहरी उपलब्धि पर बधाई दी है। समिति ने आशा जताई है कि यह सफलता अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी और वे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च मुकाम हासिल करेंगे।