Loading...

शराब के ठेके में चोरी व सेल्समैन के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 7 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में नाले रे नौण स्थित शराब के ठेके में चोरी व सेल्समैन के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान चेतन व अनमोल निवासी भ्यूली बंगाली मार्केट जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन रंगीला वर्मा पुत्र प्रकाश चंद्र गांव रोपा डाकघर बलद्वाड़ा जिला मंडी देर रात करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद जैसे ही वापिस आया तो उसने देखा कुछ अज्ञात लोग ठेके से शराब की पेटियां उठाकर ले जा रहे थे। जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अज्ञात लोगों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। साथ ही उसके पास से 18000 रुपये की नकदी भी छीन कर ले गए। जिसके बाद पीड़ित सेल्समैन रंगीला वर्मा ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और 12 घंटे के भीतर आरोपियों को भ्यूली मंडी से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ अन्य जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हुए है। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।