शराब के नशे में युवक ने अपने भाई को पीटा, मामला दर्ज

By Ankita Published: 9 Aug 2024, 7:56 PM | Updated: 9 Aug 2024, 7:58 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना पुलिस थाना हरोली के तहत खड्ड में शराब के नशे में एक युवक ने अपने भाई को पीट दिया। मारपीट में घायल भाई का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह निवासी खड्ड ने बताया कि बुधवार रात को मेरे छोटे भाई दिलवर सिंह ने शराब के नशे में मारपीट की। इतना ही नहीं भाई की बड़ी बेटी ने धक्का मारकर नीचे गिराया और उसकी पत्नी ने मारपीट की।

जसविंदर सिंह का आरोप है कि जब मां आई, तो उसे भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया। मारपीट में घायल जसविंदर सिंह को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।