Loading...

शराब पीकर वाहन चलाना टैक्सी चालक को पड़ा भारी, पुलिस ने…

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने विक्ट्री टनल के पास नाका लगाकर एक दर्जन के करीब चालान काटे। सबसे पहले पुलिस ने एक टैक्सी चालक का 15,000 का चालान काटा। दरअसल पुलिस ने नाके के दौरान एक टैक्सी चालक को जांच के लिए रुकवाया।

जांच के दौरान पाया गया कि उसने अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था जिसके चलते उसका चालान काटा गया। वहीं, पंजाब नंबर की एक बस का भी पुलिस ने 20,000 का चालान काटा, जो नो एंट्री में घुस गया था, साथ ही उसने प्रेशर हार्न भी लगा रखा था।

इस दौरान लक्कड़ बाजार की तरफ से आ रही एक पिकअप क्रेन में एलईडी लाइट लगा रखी थी। पुलिस ने इसका भी 5,000 रुपये का चालान काटा। कर्नाटक नंबर के एक वाहन में अतिरिक्त मोडिफिकेशन कर रखी थी। इसका भी पुलिस ने चालान काटा।