शराब पीकर संस्थान में आए थे 6 प्रशिक्षु, पुलिस ने मेडिकल करवाकर…….
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर से नशे की हालत में गिरफ्तार किये गए सभी प्रशिक्षुओं को पुलिस ने अब रिहा कर दिया है। बता दें शनिवार को जिन छात्रों ने शराब का सेवन किया था। पुलिस ने उनका मेडिकल करवा लिया है।
वहीं एनआईटी की रजिस्ट्रार डॉक्टर अर्चना नानोटी ने कहा कि काउंसलिंग सत्र, मोटिवेशनल सत्र और मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। शनिवार को जिन छात्रों ने शराब का सेवन किया था, उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
उसके बाद ही अनुशासन समिति आगामी कार्यवाही करेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि मेडिकल करवाने के बाद विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया है।