HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के विधानसभा क्षेत्र झंडुत्ता में शरारती तत्वों का एक और कारनामा सामने आया है। यहां शरारती तत्वों ने घर के आंगन में लगे चंदन के पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी और उसे आधा काट कर ले गए। परिवार को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि उसने अपने घर के आंगन में एक चंदन का पेड़ लगाया हुआ था। लेकिन देर रात शरारती तत्वों ने आंगन में घुसकर चंदन के पेड़ को काटा और उसे आधा ले गए। जब उन्होंने रात को जोरदार धमाके की आवाज सुनी तो वह तुरंत बाहर आए और उन्होंने तीन लोगों को भागते हुए देखा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लिया। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे आरोपियों की शिनाख्त में पुलिस जुट गई है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी विनोद कुमार ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group