HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बिझड़ी के अंबोटा गांव में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शरारती तत्वों ने देर रात शीशे तोड़ डाले। घटना 9:30 बजे के बाद की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने वाहन चालकों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि सड़क किनारे कुछ गाड़ियां खड़ी थी। वह भी सड़क के किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर घर चला गया। उसने बताया कि वहां से कुछ ही दूरी पर उसका घर था। जब सुबह वह गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में अब गश्त बढ़ाई जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group