Loading...

शहर के 5 स्थानों में लगाए सीसीटीवी कैमरे, अब यातायात नियमों की अवहेलना …

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला शहर के 5 स्थानों पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। बता दें कि आईएसबीटी टूटीकंडी, नवबहार, मैहली, फागू, और चौड़ा मैदान में पुलिस प्रशासन द्वारा यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए है।

पुलिस के इंटेलिजेंस ट्रैफिक सिस्टम के तहत ऑटोमेटिक चालान कट जाएंगे। पहले चरण में फागू में इसका ट्रायल चल रहा था जोकि सफल रहा है। जल्द ही इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। इस सिस्टम के तहत ऑटोमेटिक तरीके से वाहनों की गति, सीट बैल्ट, हेलमेट और ओवरटेकिंग जैसे कई ट्रैफिक नियमों की रिकॉर्डिंग की जाएगी और सिस्टम से सीधे ही ऑटोमेटिक तरीके से चालान कटेंगे।