Loading...

शहीद अरविंद सिंह की पार्थिव देह पहुंची पैतृक गांव, मां और पत्नी रो रोकर बेसुध

PARUL • 15 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए अरविंद सिंह की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव लहद पहुंच गई है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरविंद सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अरविंद सिंह की पार्थिव देह जब उनके घर पहुंची तो उनकी मां और पत्नी रो रोकर बेसुध हो गईं। उनके गांव में भारत मां के नारे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज उठे।अरविंद सिंह की अंतिम विदाई में हर किसी की आंख नम थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। अरविंद सिंह के परिजनों को सांत्वना देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

अरविंद सिंह के शहीद होने की खबर से उनके गांव में शोक की लहर है। हर किसी को उनकी शहादत पर गर्व है। अरविंद सिंह के परिजनों को सरकार की ओर से सम्मान और आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।