शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर इस दिन तक किए आवेदन आमंत्रित…..
HNN/ शहीद
हिमाचल प्रदेश में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के बच्चों को अब प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति मिलेगी। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 31 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर पात्र बच्चों को इस योजना से अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं।
प्रार्थना सभाओं में इसकी जानकारी देने को कहा गया है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसान, महिला, युवाओं के साथ-साथ छात्रों को भी सशक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। देश में शिक्षा को बढ़ावा देने पर मोदी सरकार खूब जोर दे रही है।
इसके लिए कई योजनाओं की भी शुरुआत की, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना प्रमुख है। इस योजना की शुरुआत साल 2016 में की गई थी। आतंकी या नक्सली हमलों में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के आश्रितों को योजना में शामिल किया गया है।