Loading...

शातिरों ने आभूषणों सहित नकदी पर किया हाथ साफ, पीड़ित को लाखों का नुक्सान

Ankita • 23 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के वार्ड नंबर दो में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर लाखों के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। पीड़ित बाबूराम मन्हास ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बाबूराम ने बताया कि अपने घर के साथ ही गहनों की दुकान करता हैं। उन्होंने बताया कि वह 5 फरवरी को अपने पैतृक गांव बडूखर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।

जिसके बाद उन्होंने देखा कि घर में रखी दुकान की तिजोरी की चाबियां भी गायब थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। बता दें शातिर तिजोरी से करीब ढाई लाख रुपए की नकदी, दो लाख के सोने के गहने और 30 हजार रुपए की चांदी लेकर फरार हो गए है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी जवाली मनोज धीमान ने की है।