Loading...

शातिरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यक्ति से ठगे इतने लाख रुपए….

Ankita • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार ऑनलाइन को लेकर जागरूक किया जा रहा है। परन्तु फिर भी लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार होते ही जा रहे है। मामला जिला कांगड़ा का है, यहां शातिरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग की ट्रेनिंग के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए है।

पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह पहले भी ट्रेडिंग कर रहा था।

जब उसने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेडिंग की ट्रेनिंग के लिए लिंक खोले तो वह शातिरों के जाल में फंस गया। उसने बताया कि पहले वह अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग कर रहा था, लेकिन ज्यादा मुनाफे के चक्कर में वह शातिरों में चुंगल में फंस गया। शातिरों ने ट्रेडिंग सिखाने के लिए उसका फर्जी इंस्टीट्यूशनल अकाउंट खोल दिया।

व्यक्ति दिसंबर माह से शातिरों द्वारा बनाए गए फर्जी खाते में पैसे जमा करवा रहा था। दिसंबर से लेकर अब तक करीब पांच ट्रांजेक्शन के माध्यम से कांगड़ा निवासी व्यक्ति 10 लाख 61 हजार रुपये जमा करवा दिए। साइबर क्राइम थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है।