शातिरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ चोरी किया सामान, मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन के कंडाघाट में गाड़ी का शीशा तोड़ सामान चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कार के मालिक कृष्ण गोपाल ने अपनी कार नंबर एचपी 13-6250 पुराने हॉस्पिटल कंडाघाट में रोज की तरह पार्क किया था।
इस दौरान 27 दिसंबर की रात को भी अपनी कार को चैक करके गए थे तो कार सही सलामत खड़ी थी। अगले दिन जब वह कार चैक करने गए तो उन्होंने देखा कि कार का ड्राइवर साइड से पिछला शीशा टूटा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाना कंडाघाट में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच करने पर पता चला कि कार में से बैटरी, स्टेपनी एवं बूफर स्पीकर चोरी हो गया है। थाना प्रभारी कंडाघाट बीर सिंह नेगी ने खबर की पुष्टि की है।