Loading...

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों की नकदी सहित सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ

Ankita • 11 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के वार्ड नंबर तीन के गुलआ मोहल्ला में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी सहित सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। निर्मल कौर निवासी वार्ड नंबर तीन गलुआ मोहल्ला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि वीरवार को अपने बेटे के साथ किसी काम के चलते पंजाब के नंगल गए हुए थे। देर शाम को जब लौटे तो देखा कि बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। निर्मल कौर का कहना है कि कमरे की अलमारी में रखे 2 लाख की नकदी व सोने के आभूषण गायब थे। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है।