Loading...

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, सोने के आभूषणों को लेकर हुए फरार

Ankita • 29 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस थाना ढली के तहत उपनगर संजौली में एक चोरी की वारदात पेश आई है। यहां शातिर घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने के आभूषणों को लेकर फरार हो गए है।

मकान का मालिक अमित शर्मा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार सहित कहीं बाहर गए हुए थे। जब वह घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि शातिरों ने घर में किसी को न पाकर दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू की गई है।