Loading...

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों के आभूषणों पर किया हाथ साफ

Ankita • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के जलग्रां टब्बा में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। रीता निवासी जलग्रां टब्बा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर करवाई है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रीता ने बताया कि 8 जनवरी को दोपहर के समय 3 अज्ञात व्यक्ति दीवार लांघ कर घर में घुस आए थे।

उसने बताया कि जब वह 13 जनवरी को वहां पहुंची तो उसने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी मां के सोने के गहने गायब थे, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।