शातिरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों रुपए के आभूषणों सहित नकदी लेकर हुए फरार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने एक घर में पौने आठ लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। पीड़िता अरुण बाला (54) पत्नी सतीश कुमार निवासी पतरेली बग्गी द्वारा इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दी गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 2.50 लाख रुपये नकदी और गहने जिसमें एक सोने की नथ, एक सोने का मांग टिका, एक सोने की चूड़ी, एक चैनी, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, तीन बालियां, एक नोज रिंग जिनका वजन करीब 7.50 तोले, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बनती है और चांदी के गहने जिनमें तीन जोड़ी पायल, दो सेट चूड़ियां, एक मंगल सूत्र जिनका वजन करीब आधा किलो और कीमत 30 हजार रुपये बनती है, वह लेकर फरार हो गए है।
महिला ने बताया कि इन सभी की कीमत कुल मिलाकर 7.80 लाख रुपये की बनती है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला थाना में दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि खुंडियां थाना प्रभारी रवि कुमार ने की है।