Loading...

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, 50 हजार की नकदी सहित लाखों के गहने लेकर हुए फरार

Ankita • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर एक घर में सेंधमारी कर नकदी सहित लाखों के गहने लेकर फरार हो गए है। पीड़िता सरिता देवी पत्नी प्रवीण कुमार निवासी कुमकर, डाकघर अपर घलौर, ज्वालामुखी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकयत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह और उनका बेटा कृष गौतम रात को खाना खाकर सो गए थे।

उसने बताया कि चोर रात का फायदा उठाकर घर में घुसे और दूसरे कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार की नकदी, सात सोने की अगुठियां, दो सोने की चेनियां, दो सोने की अगुंठियां, एक सोने की चेन, दो चांदी की पायल जोड़ी, एक सोने का गले का सेट, दो सेट कान के झुमके, दो सोने के टिक्के, एक जोड़ी सोने के टॉपस, एक गुतचक सोना और तीन सोने की नाक की तीलियां लेकर फरार हो गए।

जब महिला ने सुबह उठकर देखा तो कमरे का सामान सारा इधर-उधर बिखरा हुआ था और अलमारी ने रखी नकदी और गहने भी मौजूद नहीं थे। यह देख कर महिला के होश उड़ गए और उसने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।