HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुलिस चौकी कोटला के तहत देहर खड्ड के समीप नवनिर्मित मकान में एक चोरी की वारदात पेश आई है, जहां शातिरों ने सेंधमारी कर हज़ारो रुपए के सामान पर हाथ साफ कर लिया है।
मकान मालिक कमलजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में कमलजीत सिंह ने बताया कि वह रात को नए मकान को बंद करके अपने पुराने मकान में चले गए। सुबह जब नए घर में पहुंचे तो मकान की खिड़की टूटी हुई देखकर उनके होश उड़ गए।
चोर 18 हजार की एक टॉय कार, दो पानी की मोटर, पानी का पाइप, टीन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए है। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 90 हजार रुपए है। पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजीव धामी ने मामले की पुष्टि की है।
