Loading...

शातिरों ने तोड़े डाकघर और बैंक के ताले, मामला दर्ज

PARUL • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल श्री नयनादेवी जी के तहत आने वाले बस्सी में शातिरों ने उप डाकघर और बैंक के ताले तोड़ दिए, हालांकि वह नकदी चोरी करने में असफल रहे। लेकिन उन्होंने एक मॉनिटर चोरी कर लिया।

बस्सी स्थित यूको बैंक के मैनेजर कमल कांत और उपडाकघर के उप डाकपाल मेहर चंद ने पुलिस थाना कोट कहलूर में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि चोरों ने बैंक और डाकघर के शटर और गेट के ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की।

साथ ही स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने की कोशिश की है। हालांकि चोर नकदी चोरी करने में असफल रहे, लेकिन वह बैंक का एक मॉनिटर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।