Loading...

शातिरों ने बस में बैठी महिला के बैग से लाखों रुपए के आभूषणों पर किया हाथ साफ, मामला दर्ज

Ankita • 22 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदर नगर में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने बस में बैठी एक महिला के बैग से लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। पीड़िता की पहचान मंजू शर्मा (32) पत्नी दिनेश कुमार निवासी गांव भोरन तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में ही है। महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें मामला बीते 10 फरवरी का है। पीड़िता ने बताया कि वह 10 फरवरी को अपने बच्चों के साथ सुंदर नगर बस स्टैंड से अपने मायके बोबर जाने वाली बस में बैठी थी। उसने बताया कि उसके बैग में बच्चों के कपड़े व आभूषण सहित आदि सामान रखा हुआ था। महिला ने बताया कि जब वह अपने मायके पहुंची तो उसने देखा की बैग से आभूषण गायब थे। बता दे चोरी किए हुए आभूषणों की कीमत 8 लाख 50 हज़ार है।

घटना के बाद महिला ने इस बाबत पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने पुलिस से इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सुंदरनगर में एक चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।