Loading...

शातिरों ने विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे लाखों रुपए

Ankita • 6 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना घुमारवीं के तहत शातिरों द्वारा एक युवक से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित अनिल कुमार पुत्र शिवराम गांव सारग डाकघर कुठेड़ा तहसील घुमारवीं ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित युवक ने तीन आरोपियों के नाम भी बताए हैं। जिनमें अजय, मोहित, राहुल शर्मा शामिल है। अजय कुमार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से संबंध रखता हैं जबकि अन्य दो आरोपी उत्तर प्रदेश से संबंध रखते हैं। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि अजय संगल ने कनाडा के लिए वीजा प्राप्त करने की साजिश रच उसके साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसके साथ 9 लाख से अधिक की ठगी हुई है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।