Loading...

शातिरों ने सड़क किनारे खड़ा ट्रक किया चोरी, मामला दर्ज

Ankita • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पंजोग में सड़क किनारे खड़ा ट्रक चोरी हो गया है। सुनील कुमार निवासी पंजोग तहसील सदर जिला बिलासपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि उसने 18 फरवरी को ट्रक नंबर एचपी 62बी, 3056 को पंजोग के पास खड़ा किया था और उसके बाद वह अपने घर चला गया था। अगले दिन जब वह वहां पर पहुंचा तो ट्रक गायब था।

उसने ट्रक को हर जगह तलाश किया, लेकिन अभी तक ट्रक का कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रक चेतन मिश्रा निवासी घयारा डाकघर धुंधन तहसील अर्की जिला सोलन के नाम पर है। डीएसपी जिला मुख्यालय व पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।