शातिरों ने सरकारी डिपो में लगाई सेंध, नकदी व खाद्य सामग्री लेकर हुए फरार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के तहत उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ी वतराहन में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर उचित मूल्य की दुकान में सेंधमारी कर नकदी और खाद्य सामान लेकर फरार हो गए है।
उचित मूल्य की दुकान संचालक रेशमा देवी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में डिपो संचालक ने बताया कि किन्हीं अज्ञात शातिरों ने उचित मूल्य की दुकान से 10 बोतल कड़वा तेल, 10 किलो दाल और लगभग 5 हजार नकदी चुरा ली है।
उन्होंने बताया कि शातिरों ने रात को इस वारदात को अंजाम दिया है। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी पवन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
