Loading...

शातिरों ने सस्ते दाम में कार बेचने के नाम पर व्यक्ति से ठगे इतने लाख रुपए….

Ankita • 18 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में सस्ते दाम पर कार बेचने के नाम पर शातिरों द्वारा एक व्यक्ति से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति अशोक कुमार निवासी गांव रोपा डाकघर धौणकोठी जिला बिलासपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क किया। जिसके बाद उसने अपना नाम दीपक गोयल निवासी हरिद्वार उत्तराखंड बताया। पीड़ित ने बताया कि उस अज्ञात व्यक्ति ने एक क्रेटा कार को सस्ते दाम पर बेचने का लालच दिया, जिस पर उस व्यक्ति के बैंक अकाउंट में करीब 10 लाख रुपये भेज दिए।

इसके बाद वह कार की डिलीवरी देने में आनाकानी करने लगा। धोखाधड़ी का पता चलने पर व्यक्ति ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि अब उस शातिर मोबाइल बंद आ रहा है। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।