Loading...

शातिरों ने सुनार की दुकान में लगाई सेंध, लाखों के आभूषण लेकर हुए फरार

Ankita • 3 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर सुनार की दुकान में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण उड़ा ले गए है। दुकान के मालिक पंकज वर्मा ऊर्फ मोंटी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पंकज वर्मा ऊर्फ मोंटी ने बताया कि उसकी पुलिस थाना स्वारघाट से महज 20 मीटर दूर एमआरजे ज्वेलर्स की दुकान है। उसने बताया कि वह जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान के बाहर ताले वैसे ही लगे थे, जबकि अंदर से सामान गायब था।

पीड़ित ने बताया कि चोरों ने सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा। इसके बाद दुकान के पिछले हिस्से में बनाए गए दरवाज़े को तोड़कर शातिर लॉकर से सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को हिरासत में लेने की गुहार लगाई है।