Loading...

शातिर ने दोस्त बनकर युवक से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

Ankita • 28 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जवाली के एक युवक के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। बता दें शातिर ने दोस्त बनकर युवक से नौ लाख रुपए ठगे है। पीड़ित युवक ने इस बाबत साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि उसे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से किसी ने फोन किया कि मैं आपका दोस्त बोल रहा हूं। शातिर ने बताया था कि वह इस समय विदेश में है और उसने अन्य लोगों को विदेश बुलाने के लिए पेमेंट करनी है। साथ ही शातिर ने व्यक्ति को यह भी झांसा दिया कि मैंने ऑनलाइन माध्यम से आपको 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं, लेकिन यहां पर दो-तीन दिन छुट्टी है।

इसके चलते शायद पेमेंट देरी से मिलेगी, ऐसे में आप मुझे नौ लाख रुपए भेज दो, जिससे कि एजेंट को पेमेंट करके अन्य लोगों को विदेश बुलाया जा सके। इस पर जवाली के व्यक्ति ने चार विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से शातिर को करीब नौ लाख रुपये की पेमेंट कर दी। पैसे देने के बाद ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।