Loading...

शादीशुदा महिला ने पति सहित तीन अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज

PARUL • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमंडल अंब के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शादीशुदा महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2017 में पीड़िता की शादी दसूहा निवासी व्यक्ति से हुई।

शादी के एक साल बाद ही उसकी सास, देवर और देवरानी ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके कुछ समय बाद उसकी एक बेटी का जन्म हुआ और ससुराल से तंग होकर वह अपने मायके आ गई। जिसके बाद उसके पति ने उसे बेइज्जत तथा प्रताड़ित करने के लिए उसके एक पुराने सिमकार्ड से छेड़छाड़ की और उसकी शक्ल के आगे आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की।

साथ ही उसे बदनाम कर तलाक के कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। जिसके बाद पीड़िता ने तंग आकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।