शादीशुदा युवती ने ससुर पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज
HNN/ऊना
जिला ऊना में शादीशुदा युवती ने अपने ससुर पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
इतना ही नहीं जब पीड़िता घर में अकेली थी तो उसके ससुर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया, जब उसने इस बात विरोध किया तो परिवार अन्य सदस्यों ने ससुर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बता दें कि मारपीट करने वाले सदस्यों में उसका अपना पति भी शामिल है।
जिसके बाद पीड़िता ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने पर अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।