लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ankita | 25 जून 2024 at 11:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी के पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था तथा उसकी एवज में पीड़िता से दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता ने अपने घरवालों को अपनी आपबीती से परिचित किया और आरोपी के द्वारा पीड़िता से किए गए वायदे से मुकरे जाने की बात सांझा की।

आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मंडी देवराज ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]