लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

PARUL | 25 नवंबर 2023 at 1:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उपमंडल बंगाणा के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई, जिसने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर उससे युवती ने अनुसूचित जाति से संबंध होने की बात कही बावजूद इसके युवक शादी के लिए तैयार हो गया।

जिसके बाद वह एक दिन पीड़िता को गेस्ट हाऊस ले गया, जहां पर गलत हरकत की। जिसके बाद युवक ने उसे शादी को लेकर घर बुलाया। युवक के घर पर कोई नहीं था और जिसका फायदा उठाकर उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद जब पीड़िता ने उसे शादी के बारे में पूछा तो उसने छोटी जाति की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया जोकि सोशल साइट पर देखा गया है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]