Loading...

शादी समारोह में गए 2 युवकों के साथ मारपीट, मामला दर्ज

By Ankita Published: 17 Jul 2024, 9:13 PM | Updated: 15 Mar 2026, 4:54 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत जेजवी गांव में विवाह में गए दो युवकों के साथ मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस में को दी गई शिकायत में कमल कुमार निवासी जेजवी ने बताया कि वह जेजवी में संजीव कुमार निवासी खैरिया-भराड़ी के साथ सोमवार रात को शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में संजीव कुमार के साथ एक युवक ने मारपीट की। जिससे उसकी आंख में चोट लगी।

इस पर वह उसे उपचार के लिए कार में लेकर जाने लगा तो आरोपी ने उसकी कार का पीछा किया और डरोह में आकर उसकी कार को रोक दिया तथा उसकी कार पर पत्थर फेंके। जिससे उसके हाथ में चोट लगी है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।