Loading...

शादी समारोह में जा रहे व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 4 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे व्यक्ति से मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांधी राम पुत्र दलकु राम निवासी भंगियाना शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक कर बेवजह ही उसके साथ गालीगलौज करने लगा। इतना नहीं उसने उसके साथ मारपीट भी की। इस दौरान उसे चोटें पहुंची हैं। गांधी राम के चीखने की आवाजें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे हमलावर के चंगुल से उसे छुड़ाया।

जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी सिहुंता में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। एसपी अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।