Loading...

शामली पुलिस की जांच में नहीं निकला गोमांस

PARUL • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

स्टेटस पर वीभत्स फोटो लगाने का अब दर्ज किया गया मामला

HNN/नाहन

हिमाचल प्रदेश के नाहन में शामली उत्तर प्रदेश के कारोबारी जावेद द्वारा गौ मांस कुर्बानी की वीभत्स फोटो लगाए जाने को लेकर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने को लेकर एफआईआर दर्ज हो गई है। बड़ी बात तो यह है कि शामली पुलिस के द्वारा की गई जांच में लगाई गई फोटो में दिख रहा पशु गौ मांस नहीं निकला।

शामली के एसपी अभिषेक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जावेद के द्वारा जिस पशु की कुर्बानी दी गई थी वह प्रतिबंधित पशु नहीं था। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जो फोटो लगाई गई थी वह वीभत्स थी। उन्होंने बताया कि जावेद पर फोटो के चलते सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के संबंध में प्राथमिकता दर्ज की गई है।

बता दें कि जावेद शामली जिला का रहने वाला है जो की नाहन में रेडीमेड गारमेंट्स के कपड़ों की दुकान करता था। नाहन में सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो को लेकर कथित गौ कशी की शंका के तहत धार्मिक संगठनों के द्वारा जावेद की दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया गया था। जानकारी तो यह भी मिली है कि नाहन से करीब 16 प्रवासी दुकानदार शहर से पलायन कर चुके हैं।