Loading...

शाहतलाई से 22 वर्षीय युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 22 Mar 2024, 1:03 PM | Updated: 15 Mar 2026, 5:05 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले घुमारपुर से एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला संज्ञान में आया है। लापता युवती की पहचान 22 वर्षीय नेहा कुमारी निवासी घुमारपुर के रूप में हुई है।

लापता युवती के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 22 वर्षीय नेहा कुमारी गत मंगलवार को अचानक घर से गायब हो गई। युवती को अपने स्तर तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने पुलिस से जल्द उनकी बेटी को ढूढ़ने की गुहार लगाई है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।