HNN / शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर में 124 करोड़ रुपये की 30 विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शिंगला में संस्कृत महाविद्यालय, नीरथ में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का उपमंडल, खोलीघाट में पुलिस पोस्ट, ज्यूरी और थली चकती में उप-तहसील, सराहन में बस स्टैंड और ज्यूरी में फायर पोस्ट खोलने की घोषणा की।
उन्होंने सीआरएफ के अन्तर्गत 108 करोड़ रुपये की लागत से बन रही टिक्कर खमांडी सड़क के रख-रखाव के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने बरांदली खड्ड-सुनगरी सड़क का निर्माण और रख-रखाव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-प्प्प् के अन्तर्गत करने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के तीन पशु औषधालयों को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, एक प्राथमिक पाठशाला को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने व प्राथमिक पाठशाला रामपुर को मॉडल स्कूल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जाखड़ी से कहरकहान गौरा सड़क के मैटलिंग कार्य पर नाबार्ड के अन्तर्गत 5.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मुख्यमंत्री ने 13.45 करोड़ रुपये से निर्मित कुरपान खड्ड से ननखड़ी उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत दतनगर में ट्यूबवैल से गांव भदरास तक 1.64 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत खरांगला की विभिन्न बस्तियों के लिए 1.67 करोड़ रुपये की बहाव जलापूर्ति योजना, 3.17 करोड़ रुपये से निर्मित ननान से धरेली सड़क, 5.92 करोड़ रुपये से निर्मित रूगेंहा से धरला सड़क, 8.69 करोड़ रुपये से निर्मित समेज से सरपरा सड़क, 4.30 करोड़ रुपये से निर्मित कोटला से कुन्नी सड़क, 1.33 करोड़ रुपये से निर्मित लस्सा से भलीधार सड़क और दियोठी में 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने 1.78 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल रामपुर के तहत विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं के स्रोतों के सुदृढ़ीकरण और ग्राम पंचायत भड़ावली, शिंगला और सरपारा की विभिन्न बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना/बहाव पेयजल आपूर्ति योजना, 1.65 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल सराहन के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के स्रोत के सुदृढ़ीकरण और जल शक्ति उपमण्डल सराहन के तहत विभिन्न गांव के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना/बहाव पेयजल आपूर्ति योजना, 1.98 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल तकलेच के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के स्रोतों के सुदृढ़ीकरण, करांगला में छबेड़ खड्ड से देलथ करांगला बागवानी क्षेत्र के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।
2.63 करोड़ रुपये लागत से ग्राम पंचायत किन्नू में विभिन्न गांवों के लिए बहाव जलापूर्ति योजना, 7.59 करोड़ रुपये की लागत से तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत लम्बाना संधाना और फांचा के विभिन्न गांव को उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 4.83 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत बड़ावली में बड़ावली समूह गंाव के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 4.84 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत शिंगला के गांवों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 2.79 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत सरपारा में डीपीएफ दिलपा, डीपीएफ बस्तियां सुरूगड, डगशिणी की आंशिक रूप से कवर बस्तियों के लिए बहाव जलापूर्ति योजना, 15.10 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल रामपुर के तहत विभिन्न बस्तियों के लिए बहाव जलापूर्ति योजना, 89 लाख रुपये की लागत से करांगला से कुंथ तक सम्पर्क सड़क और 53 लाख रुपये की लागत से बाडी से धौण तक सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया।
स्थानीय लोगों ने शिंगला हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल रामपुर कॉलेज मैदान तक मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया।
चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के अध्यक्ष संजीव कटवाल, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व मंत्री सिंघी राम, महासू संगठन जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम, भाजपा नेता बृजलाल, केवल राम बुशैहरी, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





