Loading...

शिकारी की गोली से मौत के मामले में एक को मिला पुलिस रिमांड, तीन……

PARUL • 24 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के बडैहर गांव में गोली लगने से हुई मुख्य शिकारी की मौत के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को फिर से सेशन कोर्ट हमीरपुर में पेश किया गया। जहां से तीन आरोपी मनोज चौहान, विपिन कुमार, कपिल देव को 3 जनवरी 2024 तक 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि चौथे आरोपित दिनेश कुमार को 26 दिसंबर 2023 तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

बता दें कि गोली लगने से शिकारी 55 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र मरचू राम निवासी बडैहर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, घटना 19 दिसंबर दोपहर बाद की हैं जब शिकारियों ने बडैहर के जंगल में सुअरों को घेरा डाला हुआ था और दो सुअर मार डाले थे और तीसरे सुअर पर बंदूक से जैसे ही गोली चलाई तो मुख्य शिकारी बलबीर सिंह को गोलियां लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जाहू पुलिस चौकी प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि शनिवार को चारों आरोपियों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं, जबकि चौथे आरोपित को फिर से पुलिस रिमांड मिला हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।