HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आवश्यकता से अधिक नियुक्त शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों के युक्तिकरण की तैयारी शुरू कर दी है। शहरों से सटे संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात से कई अधिक शिक्षक तैनात हैं। इन शिक्षकों को अब अन्य संस्थानों में शिफ्ट किया जाएगा। कुछ आईटीआई मर्ज करने की भी तैयारी है। विद्यार्थी संख्या कम होने पर संस्थान भी मर्ज किए जा सकते हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विभागीय अधिकारियों से इस माह के अंत तक इसको प्रस्ताव मांगा है। जिला मुख्यालयों से सटे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कई ट्रेड के आवश्यकता से अधिक शिक्षक हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की कमी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ऐसे में अब शिक्षकों का युक्तिकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से सभी संस्थानों में पर्याप्त शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों की कम संख्या वाले संस्थानों को मर्ज करने का भी विचार है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





