लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षकों को किया गया सम्मानित , एक को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

NEHA | 6 सितंबर 2024 at 2:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में शिक्षक दिवस पर 27 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में आयोजित समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके अलावा, एक शिक्षक को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला। राज्यपाल ने इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर अच्छा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने से प्रदेश और आगे बढ़ सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट में बतौर रसायन प्रवक्ता तैनात सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड मिला। राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताई और कहा कि जल्द ही जिला स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नशों के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षक पुरस्कारों के लिए पारदर्शी नीति बनाई गई है जिसमें साक्षात्कार के साथ मूल्यांकन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में शिक्षा मंत्री के क्षेत्र से शिक्षक पुरस्कारों के लिए कोटा तय होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]