शिक्षक को निलंबित करने के लिए शिकायत
HNN/धर्मशाला
विकास खंड पालमपुर के एक सरकारी स्कूल में सेवारत टीजीटी अध्यापक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर निलंबन की यह गाज उसके प्रिंसिपल, स्टाफ और बच्चों के साथ गलत बर्ताव के कारण गिरी है। अभिभावकों ने करीब तीन माह पहले इसको लेकर शिकायत की थी।
इसकी पड़ताल के बाद अब शिक्षा विभाग ने टीजीटी अध्यापक को निलंबित कर डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय चंबा में तुरंत प्रभाव से नियुक्ति देने को कहा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने शिक्षक को निलंबित करने के लिखित आदेश जारी किए हैं।
शिकायत में कहा था कि शिक्षक का बर्ताव जहां प्रिंसिपल और स्कूल के स्टाफ के साथ सही नहीं था, वहीं स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को भी शिक्षक सही से नहीं पढ़ाता था। इसकी शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से की थी। इसके बाद इस शिकायत को उच्चाधिकारियों को भेजा गया था।