सीसे स्कूल कियाणी को विभिन्न कार्यों के लिए 15 लाख रुपए देने का किया ऐलान
HNN / चंबा
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में आहार, खेलकूद एवं व्यायाम सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसी कारण शिक्षा के साथ खेलकूद को उसके एक अंग के रूप में पाठ्यचर्या का हिस्सा बनाया जाता हैं। हमारे देश के प्रत्येक विद्यालय में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह बात उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में आयोजित छात्रों के लिए खंड स्तरीय अंडर-19 पुरुष वर्ग सेंट्रल जोन खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि छात्र खेल गतिविधियों से ही अनुशासन सीखते हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है और खेलकूद गतिविधियों से ही शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जो प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में विजेता रहे हैं वे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस सेंट्रल जोन खेल प्रतियोगिता में 44 स्कूलों के 626 छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेताओं को बधाई दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और अध्यापकों को भी बधाई दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





