शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की 8वीं और 10वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम किया घोषित

RESULT.jpg

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा हि.प्र. राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च 2024 में संचालित करवाई गई 8वीं और 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 8वीं कक्षा में कुल 401 अभ्यर्थियों में से 276 पास, 82 री-अपीयर, 41 आरएलई और 2 आरएलडी रहे हैं तथा पास प्रतिशतता 68.83 रही है।

वहीं 10वीं कक्षा में कुल 4208 अभ्यर्थियों में से 2357 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस दौरान 20 फेल, री-अपीयर 1638, आरएलई 151, आरएलडी 39 और पीआरएस 3 रहे हैं तथा पास प्रतिशतता 56.01 रही है।

शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए इच्छुक परीक्षार्थी केवल अपने संबंधित राज्य मुक्त विद्यालय अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपए प्रति विषय और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है।