लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षा बोर्ड ने रद्द किए टेट के 1966 आवेदन, इस दिन तक जमा करवाएं दस्तावेज…..

PARUL | 9 नवंबर 2023 at 5:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के 1966 आवेदनों को रद्द कर दिया है। बता दें कि रद्द हुए आवेदन बिना परीक्षा शुल्क और आधे-अधूरे भरे गए थे, जिस कारण बोर्ड द्वारा इन्हें रद्द किया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने 9 अक्तूबर से 2 नवंबर तक 8 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे।

बोर्ड की ओर से 8 विषयों में टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दु के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान बोर्ड के पास इन विषयों की टेट परीक्षाओं के लिए कुल 43,618 आवेदन पत्र पाप्त हुए। जिनमें से 41,652 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र परीक्षा शुल्क सहित और पूरे दस्तावेजों के साथ प्राप्त हुए, जबकि 1966 आवेदन पत्र बिना शुल्क और आधे-अधूरे पाए गए हैं, जिन्हें बोर्ड प्रबंधन ने रद्द कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि बोर्ड प्रबंधन ने रद्द किए गए सभी अभ्यर्थियों के नामों की सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जिन परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय सीमा में शुल्क जमा करवाया है व उनका नाम रद्द सूची में अंकित है वे बोर्ड कार्यालय को शुल्क जमा करवाने से संबंधित दस्तावेज तीन दिन के भीतर 10 नवंबर तक जमा करवा सकते हैं। अगर ऐसे परीक्षार्थियों से शुल्क जमा करवाए दस्तावेजों के अनुसार बोर्ड कार्यालय में शुल्क प्राप्ति की पुष्टि होती है, तो उन परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी कर दिए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]