लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सिलेबस में की इतनी फीसदी कटौती….

Ankita | 19 मार्च 2024 at 11:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सिलेबस को 30 फीसदी कम किया है। शिक्षा बोर्ड ने नई प्रिंट करवाई गई किताबों में यह कटौती की है।

प्रदेश के कुछ स्कूलों में पुरानी किताबें पहुंची हैं, जिसमें 30 फीसदी सिलेबस को कम करने की अधिसूचना को बोर्ड ने जारी कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम से कई विषयों को हटाया गया है।

इन विषयों को हटाया….
छठी कक्षा के बसंत भाग-1 अध्याय-5 अक्षरों का महत्व, अध्याय-6 पार नजर के और अध्याय-17 सांस-सांस में बांस विषय को हटाया गया है। इसके अलावा गणित से अध्याय-1 से लेकर पांच, अध्याय-8 और नौ से कुछ विषयों को हटाया गया है।

वहीं अध्याय-13 सममिति और अध्याय-14 प्रायोगिक ज्यामिति को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जबकि विज्ञान विषय से अध्याय-1, 3, 6, 14 और 16 को पूरी तरह से हटाया गया है। वहीं, इसी तरह अन्य कक्षाओं से भी विभिन्न विषयों को हटाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]