शिक्षा में सुधार के लिए सरकार की पहल
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार ने अकेले शिक्षा विभाग को 9507 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा, सरकार ने पहली कक्षा से अंग्रेजी में पढ़ाई शुरू की है ताकि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के गैप को कम किया जा सके।
इसके अतिरिक्त, एसएमसी अपने स्तर पर स्कूल की वर्दी तय कर सकती है। सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश के शिक्षा स्तर में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।
विधायक ठियोग विधानसभा क्षेत्र कुलदीप सिंह राठौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टियाली के भवन के लोकार्पण की क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए बताया कि इस स्कूल के भवन की नींव 2016 में विद्या स्टोक्स ने रखी थी और लगभग 8 साल बाद इसका आज लोकार्पण संपन्न हुआ है। उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही लड़कियों को बधाई दी और कहा कि अगर सभी लड़कियाँ जीवन में एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगी तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँच सकती हैं।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और क्षेत्र में नशा बढ़ रहा है जोकि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक गंभीर विषय है। उन्होंने सभी से मिलकर नशे के खिलाफ एक अभियान चलाने का आग्रह किया।