लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 32 स्कूलों के प्रधानाचार्यों का तबादला

Shailesh Saini | 13 अक्तूबर 2025 at 6:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रिंसिपल राकेश कुमार को गागल शिकोर से धौण, राम वर्मा को गुम्मा से पांवटा साहिबऔर…

हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने 32 सीनियर सेकंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची जारी होने के साथ ही सभी प्रिंसिपलों को नई जगह पर जल्द से जल्द ज्वॉइनिंग करने और अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह अधिसूचना स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी की गई है। इस फेरबदल में सिरमौर जिले में भी कुछ महत्वपूर्ण स्थानांतरण किए गए हैं, जिनमें प्रिंसिपल राकेश कुमार को गागल शिकोर से धौण (सिरमौर) भेजा गया है।

वहीं, रितू भारद्वाज को इंस्पेक्शन सेल, उप निदेशक (उच्च शिक्षा) से सिरमौर जिले के माजरा स्कूल में ज्वॉइनिंग दी गई है।

इसके अलावा, राम वर्मा को गुम्मा से पांवटा साहिब भेजा गया है, जबकि देशराज को सनौरा (सिरमौर) से कलोल (बिलासपुर) स्थानांतरित किया गया है। प्रदेश भर में हुए इस व्यापक फेरबदल में संजय कुमार को चबुतरा से कोटला मगाण और वीर सिंह को कोटला मगाण से चबुतरा, संजय कुमार को डुमैहर स्कूल से जैश स्कूल शिमला, और ध्यान सिंह को चौकी मिरगवाल से कथियाना स्कूल में तैनाती दी गई है।

इसी तरह, अनिल कुमार को लिगा स्कूल से देयोल, चंद्रपाल राणा को सकरी स्कूल से कुनसल, और संदीप कुमार को कुनसल से सकरी भेजा गया है। प्रवीण सिंह को भरौली से कल्लर, गोपाल सिंह को निहारी सूनाह, वीरेंद्र कुमार को चिढ़गांव से चकली, और कमल किशोर शर्मा को नंद से सियालकर ज्वॉइनिंग दी गई है।

विनोद कौंडल को सियालकर से अधवानी, विनोद कुमार चोपड़ा को नगनोली से नाहलियान, सुनील कुमार को टिहरी से कुटियारा, और मनोज कुमार को महादेव से टिहरी स्कूल भेजा गया है।

सुरेश कुमार को मझीन से भरोली कोहला, मुंशी कांगड़ा को गुम्मा से पांवटा साहिब, और डॉ. सुरेश कुमार शर्मा को पीएम श्री स्कूल चमेन से उप निदेशक, क्वालिटी कंट्रोल सोलन भेजा गया है।

अशोक कुमार को सुजानपुर से मेहल हमीरपुर, सीमा डोगरा को मेहल स्कूल से सुजानपुर, अजय कुमार को स्पेल से घलियान, मनोज कुमार को गोला चंबा से दौलतपुर, हरविंद्र पाल सिंह को नंदपुर से लाड़ाघाट, उपासना सूद को कोटी से बथालंग, संजीव कुमार को धनैटी से बजरोल,

सपना देवी को जड़ला से बेहर-जस्वां, परसराम ठाकुर को बेहर-जस्वां से नेहरिया, सोनिया काला को पट्ट्टा महलोग से मंधाला, और कुलदीप सिंह को धर्मपुर से घ्याला भेजा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्थानांतरित प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]