Loading...

शिमला-अमृतसर के लिए इस तारीख से मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, यहां जानें पूरा शेड्यूल….

Ankita • 13 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा एवं पर्यटकों को सुगम यात्रा के दृष्टिगत शिमला-अमृतसर विमान सेवा 16 नवंबर से शुरु की जा रही है। विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने अपना शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार एवं शनिवार को अपने विमान का संचालन करेगा। शिमला से विमान सुबह 8:10 बजे उड़ान भरेगा और 9:10 बजे अमृतसर पहुंचेगा।

अमृतसर से शिमला के लिए विमान 9:35 मिनट पर उड़ान भरेगा और 10:35 पर शिमला पहुंचेगा। शिमला और अमृतसर के बीच किराया 1999 रुपये तय किया है। शिमला से अमृतसर के लिए उड़ान शुरू होने पर एलायंस एयर का 48 सीटर जहाज उड़ान भरेगा।